38.3 C
Gujarat
सोमवार, मार्च 9, 2026

स्याम मोरे ढिगतें कबहुँ न जावै | Syam More Dhigaten Kabahun Na Javai

Post Date:

स्याम मोरे ढिगतें कबहुँ न जावै

Syam More Dhigaten Kabahun Na Javai

स्याम मोरे ढिगतें कबहुँ न जावै ।

कहा कहूँ सखि ! गैल न छाड़े, जित जाऊँ तित घावै ।।

गैया दुहत गोद आ बैठे, दूध-धार पी जावै ।

दही मथत नवनी लेबेकौं मटकी माहिं समावै ॥

रोटी करत आइ चौकामैं, ऊधम अमित मचावै ।

जेंवत बेर संग आ बैठै, माल-माल गटकावै ॥

सखियन सँग बतरात आइ सो पंचराज बनि जावै ।

मुरली मधुर बजाय देखु सखि, मोहन हमहिं रिझावै ॥

सोबत समै सेज आ पौदै, गृह-स्वामी बनि जावै ।

स्वलप निंदरिया बीच सपनमहूँ, माधुरि-रूप दिखावै ।।

तदपि न बरजत बनै ताहि सखि, चित्त अति ही सुख पावै

बारहिं बार निहारि चंद्रमुख, अंतर अति हुलसावै ||

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरस्वती मां की आरती

सरस्वती मां(Saraswati Mata Aarti) को ज्ञान, संगीत, कला और...

गोकुल अष्टकं

गोकुल अष्टकं - Shri Gokul Ashtakamश्रीमद्गोकुलसर्वस्वं श्रीमद्गोकुलमंडनम् ।श्रीमद्गोकुलदृक्तारा श्रीमद्गोकुलजीवनम्...

अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम्

अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम्अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम् एक अत्यंत पवित्र...

लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम्

लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम्लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम् (Lakshmi Sharanagati Stotram) एक...
error: Content is protected !!