हमारे बारे में About SanatanWeb

Sanatanweb.com (सनातनवेब.कॉम) में आपका स्वागत है!

Sanatanweb.com (सनातनवेब.कॉम) एक समर्पित ऑनलाइन मंच है, जिसका उद्देश्य सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं का प्रचार-प्रसार करना है। हम यहां आपको सनातन धर्म के विभिन्न पहलुओं के बारे में गहन और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य है सनातन धर्म के अनमोल ज्ञान को सरल और सुलभ भाषा में प्रस्तुत करना, ताकि इसे सभी लोग आसानी से समझ और अपना सकें।

हमारा मिशन

हमारा मिशन सनातन धर्म की महान धरोहर को संजोए रखना और उसे अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। इसके लिए हम निम्नलिखित उद्देश्यों पर कार्यरत हैं:

  • ज्ञान का प्रसार: सनातनवेब पर धार्मिक ग्रंथों, पुराणों, वेदों और उपनिषदों का सरल और व्यावहारिक भाषा में संजातन धर्म के विभिन्न विषयों पर गहन और सूक्ष्म विश्लेषण करके लेख द्वारा अनुवाद और व्याख्या प्रदान करना है।
  • सांस्कृतिक संरक्षण: प्राचीन परंपराओं और रीति-रिवाजों को संरक्षित कर उससे जुडी जानकारी प्रदान करना और नई पीढ़ी को उनसे जोड़ना सनातानवेब का लक्ष्य है।
  • धार्मिक चेतना का विकास: लोगों में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना का विकास करना।
  • समुदाय निर्माण: सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़े लोगों को एकजुट करना और एक सशक्त, सहयोगी समुदाय का निर्माण करना।

हमारी सेवाएं

SanatanWeb.com (सनातनवेब.कॉम) पर हम विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करते हैं:

  1. धार्मिक लेख: संजातन धर्म के विभिन्न विषयों पर गहन और सूक्ष्म विश्लेषण कर उसपे लेख द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।
  2. ई-बुक्स और पीडीएफ: धार्मिक ग्रंथों और साहित्य का डिजिटल रूप में संग्रह। हम आपको महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथों और पुस्तकों का डिजिटल फॉर्मेट में संग्रहण और डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करतके इसका प्रसार करना सनातनवेब का प्रयास हैं।
  3. धार्मिक कैलेंडर: सनातन धर्म के धार्मिक त्योहारों और व्रतों की जानकारी। हमारे कैलेंडर में आपको सभी प्रमुख त्योहारों, व्रतों और धार्मिक अवसरों की तिथियां और उनके महत्व की जानकारी मिलेगी।
  4. समुदाय मंच:विचारों और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए मंच। यह मंच आपको संजातन धर्म और संस्कृति से जुड़े सवाल पूछने, अपने अनुभव साझा करने और अन्य सदस्यों के साथ संवाद करने की सुविधा प्रदान करता है।

हमारी टीम

हमारी टीम में सनातन धर्म के विशेषज्ञ, विद्वान, और अनुभवी लेखक शामिल हैं, जो अपने ज्ञान और अनुभव से संजातन धर्म के प्रति आपके जिज्ञासा और श्रद्धा को बढ़ाने में मदद करते हैं। हमारी टीम न केवल धार्मिक साहित्य का अध्ययन करती है, बल्कि समाज में धर्म की प्रासंगिकता और उसके सकारात्मक प्रभावों पर भी शोध करती है।

हमारे प्रमुख टीम सदस्य:

  1. आचार्य शिव: वेदों, उपनिषदों, पुराणों और धार्मिक कथाओ के विशेषज्ञ।
  2. पियूष अग्रावत: धार्मिक साहित्य के लेखक और संपादक।

हमारा दृष्टिकोण

हमारा दृष्टिकोण संनातन धर्म को समकालीन जीवन के साथ जोड़ने का एक प्रयाश है। हम मानते हैं कि संनातन धर्म के सिद्धांत और मूल्य आज के युग में भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पहले थे। हमारा प्रयास है कि हम इन मूल्यों को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत करें, ताकि यह हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन सके और विश्व का कल्याण हो सके।

संपर्क करें

हमसे जुड़ने के लिए, आप हमें ईमेल कर सकते हैं या हमारे सोशल मीडिया पेजों पर फॉलो कर सकते हैं। हमें आपकी प्रतिक्रिया और सुझावों का हमेशा इंतजार रहता है।

ईमेल: sampark@sanatanweb.com
फेसबुक: facebook.com/sanatanweb
इंस्टाग्राम: instagram.com/sanatanweb

हम आपके समर्थन और सहयोग के लिए आपके आभारी हैं।

धन्यवाद, संजातनवेब.कॉम टीम (Sanatanweb.com Team)