32.1 C
Gujarat
शुक्रवार, जून 20, 2025

श्री शिवपञ्चाक्षर स्तोत्रम्‌ (Nagendra Haaraaya)

Post Date:

श्री शिवपञ्चाक्षर स्तोत्रम्‌ Shree Shivapanchakshar Stotram

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय
भस्माङ्गरागाय महेश्वराय ।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय
तस्मै ‘न’ काराय नमः शिवाय ॥ १॥

अर्थ: जिनके कण्ठमें साँपोंका हार है, जिनके तीन नेत्र हैं, भस्म ही जिनका
अङ्गराग (अनुलेपन) है; दिझाएँ ही जिनका वस्त्र हैं [अर्थात्‌ जो नम्न हैं],
उन शुद्ध अविनाशी महेश्वर ‘न’ कारस्वरूप शिवको नमस्कार है॥ १॥

मन्दाकिनीसलिलचन्द्नचर्चिताय
नन्दीश्वरप्रमथनाथमहेश्वराय |
मन्दारपुष्पनहुपुष्पसुपूजिताय
तस्मै ‘म’ काराय नमः शिवाय ॥ २॥
अर्थ:
गङ्गाजल और चन्दनसे जिनकी अर्चा हुई है, मन्दार-पुष्प तथा अन्यान्य
कुसुमोंसे जिनकी सुन्दर पूजा हुई है, उन नन्दीके अधिपति प्रमथगणोंके स्वामी
महेश्वर “म’ कारस्वरूप शिवको नमस्कार है॥ २॥

शिवाय गौरीवदनाब्जवृन्दसूर्याय दक्षाध्वरनाशव्छाय |
श्रीनीलकण्ठाय वृषध्वजाय
तस्मै ‘शि’’ काराय नमः शिवाय ॥ ३॥
अर्थ:
जो कल्याणस्वरूप हैं,पार्वतीजीके मुखकमलको विकसित (प्रसन्न) करनेके लिये जो सूर्यस्वरूप हैं,
जो दक्षके यज्ञका नाश करनेवाले हैं, जिनकी ध्वजामें बैलका चिह्न है, उन
शोभाशाली नीलकण्ठ शि’ कारस्वरूप शिवको नमस्कार है ॥ ३ ॥

वसिष्ठकुम्भोद्धवगोतमार्यमुनीन्द्रदेवार्चितशेखराय ।
चन्द्रार्कवैश्वानरलोचनाय
तस्मै “व” काराय नमः शिवाय ॥ ४ ॥
अर्थ:
वसिष्ठ, अगस्त्य और गौतम आदि श्रेष्ठ मुनियोने तथा इन्द्र आदि देवताओनि जिनके मस्तककी पूजा की है, चन्द्रमा, सूर्य और अग्नि जिनके नेत्र हैं, उन ‘व’ कारस्वरूप शिवको नमस्कार है ॥ ४ ॥

यक्षस्वरूपाय जटाधराय पिनाकहस्ताय सनातनाय ।
दिव्याय देवाय दिगम्बराय
तस्मै ‘य’ काराय नमः शिवाय ॥ ५॥
अर्थ:
जिन्होने यक्षरूप धारण किया है, जो जटाधारी हैं, जिनके हाथमें पिनाक है, जो दिव्य सनातन पुरुष हैं, उन दिगम्बर देव ‘य’ कारस्वरूप शिवको नमस्कार है॥ ५॥

पञ्चाक्षरमिदं पुण्यं यः पठेच्छिवसन्निधौ ।
शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते॥ ६ ॥
अर्थ:
जो शिवके समीप इस पवित्र पञ्चाक्षरका पाठ करता है, वह शिवलोकको प्राप्त करता और वहाँ शिवजीके साथ आनन्दित होता है ॥ ६॥

इति श्रीमच्छङ्कराचार्यविरचितं शिवपञ्चाक्षरस्तोत्र सम्पूर्णम्‌ ।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ऋग्वेद हिंदी में

ऋग्वेद (Rig veda in Hindi PDF) अर्थात "ऋचाओं का...

Pradosh Stotram

प्रदोष स्तोत्रम् - Pradosh Stotramप्रदोष स्तोत्रम् एक महत्वपूर्ण और...

Sapta Nadi Punyapadma Stotram

Sapta Nadi Punyapadma Stotramसप्तनदी पुण्यपद्म स्तोत्रम् (Sapta Nadi Punyapadma...

Sapta Nadi Papanashana Stotram

Sapta Nadi Papanashana Stotramसप्तनदी पापनाशन स्तोत्रम् (Sapta Nadi Papanashana...
error: Content is protected !!