मंगलाचरण – करो ईश्वर का सब मिल ध्यान

Date:

मंगलाचरण

करो ईश्वर का सब मिल ध्यान ।
जगदाधार जगत के स्वामी, अंतर्यामी जान ॥
जिनके ध्यान धरत ऋषि मुनि, पाते पद निर्वान ।


करो ईश्वर का सब मिल ध्यान ॥


अलख अगोचर अविनाशी, घट घट बासी पहचान ।
बुद्धि प्रदायक सदा सहायक, सुख दायक भगवान ॥


करो ईश्वर का सब मिल ध्यान ॥


दीनबन्धु सब कर्ता धर्ता, हर्ता कष्ट महान ।
जिसने अपनी ही माया से, पैदा किया जहान ।।


करो ईश्वर का सब मिल ध्यान ॥


गुण गाओ सच्चिदानन्द के. भाषत वेद पुरान ।
राधेश्याम कभी तो प्रभु के, भनक पडेगी कान ||


करो ईश्वर का सब मिल ध्यान ॥

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ऋषि, मुनि, साधु और संन्यासी में क्या अंतर है ? – Diffrence between Rishi, Muni, and Shanyashi ?

भारत में प्राचीन काल से ही ऋषि मुनियों का...

हिन्दू काल गणना (Kal Ganana) || Hindu Units Of Time

हिन्दू काल गणना || Hindu Kal Ganana (Hindu Units...

नैमिषारण्य तीर्थ || Naimisharanya – 1

नैमिषारण्य तीर्थ || Naimisharanya नैमिषारण्य तीर्थ || Naimisharanyaनैमिषारण्य...

श्रीमद्भागवत पुराण(भागवत पुराण) || Shrimad Bhagwat Puran 1(Shrimad Bhagwat Katha) With PDF

पुराणों के क्रम में भागवत पुराण का स्थान कोनसा...
Translate »
error: Content is protected !!