22.4 C
Gujarat
बुधवार, दिसम्बर 24, 2025

शुद्ध सच्चिदानंद सनातन अज अक्षर आनंद-सागर – Shuddh Sachchidaanand Sanaatan Aj Akshar Aanand Saagar

Post Date:

शुद्ध सच्चिदानंद सनातन अज अक्षर आनंद-सागर

Shuddh Sachchidaanand Sanaatan Aj Akshar Aanand Saagar

 

शुद्ध, सच्चिदानंद, सनातन, अज, अक्षर, आनंद-सागर ।

अखिल चराचरमें नित ब्यापक, अखिल जगतके उजियागर ।।

बिश्व-मोहिनी मायाके मोहन मनमोहन ! नटनागर ! रसिक श्याम ! मानव-बपु-घारी ! दिव्य, भरे गागर सागर ।। १ ।।

भक्त-भीति-मंजन, जन-रंजन, नाथ निरंजन एक अपार ।

नव-नीरद-श्यामल-सुंदर शुचि, सर्वगुणाकर, सुषमा-सार ।।

भक्तराज वसुदेव-देवकीके सुख-साधन, प्राणाधार निज लीलासे प्रकट हुए अत्याचारी के कारागार ।। २ ।।

पावन दिव्य प्रेम पूरित व्रज- लीला प्रेमीजन-सुखमूल ।

तन-मन-हारिणि बजी बंसरी रसमयकी कालिंदी-कूल ।।

गिरिधर, विविध रूप धर हरिने हर ली विधि-सुरेंद्रकी भूल कंस-केशि-बध, साधु-त्राण कर यादव-कुलके हर दृच्छूल ।। ३ ।।

समरांगण में सखा भक्तके अश्वोंकी कर पकड़ लगाम ।

बने मार्गदर्शक लीलामय प्रेम-सुघोदधि, जन-सुखधाम ||

प्रेमी पार्थव्याजसे सबको करुणाकर लोचन अभिराम शरणागतिका मधुर मनोहर तत्व सुनाया सार्थ ललाम || ४ ||

‘मन्मना भव, भव मन्द्भक्तः, मद्याजी, कर मुझे प्रणाम ।

सत्य शपथयुत कहता हूँ प्रिय सखे ! मुझीमें ले बिश्राम ॥

छोड़ सभी धर्मोको मेरी एक शरण हो जा निष्काम चिंता मत कर, सभी पापसे तुझे छुड़ा दूँगा प्रियकाम  ॥ ५ ॥

श्रीहरिके सुखमय मंगलमय प्रण-वाक्योंकी स्मृति कर दीन ! चित्त !

सभी चंचलता तजकर चार चरणमें हो जा लीन !

रसिकबिहारी मुरलीधर, गीतामायकके हो आधीन त्रिभुवनमोहनके अतुलित सौंदर्याम्बुधिका बन जा मीन  ॥ ६ ॥

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोकुल अष्टकं

गोकुल अष्टकं - Shri Gokul Ashtakamश्रीमद्गोकुलसर्वस्वं श्रीमद्गोकुलमंडनम् ।श्रीमद्गोकुलदृक्तारा श्रीमद्गोकुलजीवनम्...

अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम्

अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम्अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम् एक अत्यंत पवित्र...

लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम्

लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम्लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम् (Lakshmi Sharanagati Stotram) एक...

विष्णु पादादि केशांत वर्णन स्तोत्रं

विष्णु पादादि केशांत वर्णन स्तोत्रंलक्ष्मीभर्तुर्भुजाग्रे कृतवसति सितं यस्य रूपं...
error: Content is protected !!