23 C
Gujarat
बुधवार, नवम्बर 12, 2025

भगवान महावीर की आरती

Post Date:

जय महावीर प्रभो! स्वामी जय महावीर प्रभो!

जगनायक सुखदायक, अति गम्भीर प्रभो ॥ ॐ ॥
कुण्डलपुर में जन्में, त्रिशला के जाये।

पिता सिद्धार्थ राजा, सुर नर हर्षाए ॥ ॐ॥
दीनानाथ दयानिधि, हैं मंगलकारी।

पापाचार मिटाया, जगहित संयम धारा, प्रभु परउपकारी ॥ ॐ॥
सत्पथ दिखलाया दयाधर्म का झण्डा, जग में लहराया ॥ ॐ ॥

अर्जुनमाली गौतम, श्री चन्दनबाला।
पार जगत से बेड़ा, इनका कर डाला ॥ ॐ ॥

पावन नाम तुम्हारा, जगतारणहारा ।
निसिदिन जो नर ध्यावे, कष्ट मिटे सारा ॥ ॐ ॥

करुणासागर! तेरी महिमा है न्यारी।
ज्ञानमुनि गुण गावे, चरणन बलिहारी ॥ ॐ॥

 



Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अर्ध नारीश्वर अष्टकम्

अर्ध नारीश्वर अष्टकम्अर्धनारीश्वर अष्टकम्(Ardhanareeswara Ashtakam) शिव और शक्ति के...

कालभैरवाष्टकम्

Kalabhairava Ashtakam In Englishकालभैरवाष्टकम्(Kalabhairava Ashtakam) एक प्रसिद्ध स्तोत्र है, जो भगवान...

कालभैरवाष्टकम् 

काल भैरव अष्टकदेवराजसेव्यमानपावनांघ्रिपङ्कजं व्यालयज्ञसूत्रमिन्दुशेखरं कृपाकरम् ।नारदादियोगिवृन्दवन्दितं दिगंबरं काशिकापुराधिनाथकालभैरवं भजे...

बिल्वाष्टकम्

बिल्वाष्टकम्बिल्वाष्टकम्(Bilvashtakam) भगवान शिव को समर्पित एक अद्भुत स्तोत्र है,...
error: Content is protected !!