27.6 C
Gujarat
शनिवार, मार्च 7, 2026

कर प्रणाम तेरे चरणोंमें लगता हूँ अब जगके काज – Kar Pranaam Tere Charanommen Lagata Hoon Ab Jagake Kaaj 

Post Date:

कर प्रणाम तेरे चरणोंमें लगता हूँ अब जगके काज – प्रार्थना

Kar Pranaam Tere Charanommen Lagata Hoon Ab Jagake Kaaj Lyrics

कर प्रणाम तेरे चरणोंमें लगता हूँ अब जगके काज ।

पालन करनेको आज्ञा तब मैं नियुक्त होता हूँ आज ।।

अंतरमें स्थित रहकर मेरे बागडोर पकड़े रहना ।

निपट निरंकुश चंचल मनको सावधान करते रहना ।।

अन्तर्यामीको अन्तःस्थित देख सशङ्कित होवे मन ।

पाप-वासना उठते ही हो नारा लाजसे वह जल-भुन ।।

जीवोंका कलरव जो दिनभर सुननेमें मेरे आवे ।

तेरा ही गुणगान जान मन प्रमुदित हो अति सुख पावे ।।

तू ही है सर्वत्र व्याप्त हरि ! तुझमें यह सारा संसार ।

इसी भावनासे अन्तरभर मिलूँ सभीसे तुझे निहार ।।

प्रतिपल निज इन्द्रियसमूहसे जो कुछ भी आचार करूँ ।

केवल तुझे रिझानेको, बस, तेरा ही व्यबहार करूँ ।।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरस्वती मां की आरती

सरस्वती मां(Saraswati Mata Aarti) को ज्ञान, संगीत, कला और...

गोकुल अष्टकं

गोकुल अष्टकं - Shri Gokul Ashtakamश्रीमद्गोकुलसर्वस्वं श्रीमद्गोकुलमंडनम् ।श्रीमद्गोकुलदृक्तारा श्रीमद्गोकुलजीवनम्...

अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम्

अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम्अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम् एक अत्यंत पवित्र...

लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम्

लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम्लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम् (Lakshmi Sharanagati Stotram) एक...
error: Content is protected !!