31 C
Gujarat
सोमवार, मार्च 9, 2026

अनोखा अभिनय यह संसार

Post Date:

Anokha Abhinay Yah Sansar

अनोखा अभिनय यह संसार ! रंगमंचपर होता नित नटवर-इच्छित व्यापार ॥१ ॥

कोई है सुत सजा, किसीने घरा पिताका साज । कोई स्नेहमयी जननी बन करता नटका काज ॥ २ ॥

कोई सज पक्षी, पति कोई, करें प्रेमकी बात । कोई सुहृद बना, बैरी बन कोई करता घात ॥ ३ ॥

कोई राजा, रंक बना, कोई कायर, अति शूर। कोई अति दयालु बनता, कोई हिंसक अति क्रूर ॥ ४॥

कोई ब्राह्मण, शूद्र, श्वपच है, कोई बनता मूढ़ । पंडित परम स्वाँग घर कोई करता बातें गूढ़ ॥ ५ ॥

कोई रोता हँसता कोई, कोई है गंभीर । कोई कातर बन कराहता, कोई घरता बीर ॥ ६ ॥

रहते सभी स्वाँग अपनेके सभी भाँति अनुकूल । होती नाश पात्रता जो किंचित् करता प्रतिकूल ॥ ७॥

मनमें सभी समझते हैं अपना सच्चा संबंध । इसीलिये आसक्ति नहीं कर सकती उनको अंध ॥ ८ ॥

किसी वस्तुमें नहीं मानते कुछ भी अपना भाव । रंगमंचपर किन्तु दिखाते तत्परतासे दाव ॥ ९ ॥

इसी तरह जगमें सब खेलें खेल सभी अविकार । मायापति नटवर नायकके शुभ इंगित अनुसार ॥ १०॥

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरस्वती मां की आरती

सरस्वती मां(Saraswati Mata Aarti) को ज्ञान, संगीत, कला और...

गोकुल अष्टकं

गोकुल अष्टकं - Shri Gokul Ashtakamश्रीमद्गोकुलसर्वस्वं श्रीमद्गोकुलमंडनम् ।श्रीमद्गोकुलदृक्तारा श्रीमद्गोकुलजीवनम्...

अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम्

अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम्अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम् एक अत्यंत पवित्र...

लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम्

लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम्लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम् (Lakshmi Sharanagati Stotram) एक...
error: Content is protected !!