31 C
Gujarat
सोमवार, मार्च 9, 2026

विश्व वाटिका की प्रति क्यारी में

Post Date:

विश्व वाटिका की प्रति क्यारी में – Vishv Vaatika ki Prati Kyaremen

किसके लिये सुमन चुन-चुनकर सजा रहा सुन्दर डाली ।।

क्या तू नहीं देखता इन सुमनोंमें उसका प्यारा रूप ।

जिसके लिये विविध विधिसे है हार गूँथता तू अपरूप ||

बीजांकुर शाखा-उपशाखा, क्यारी-कुंज, लता-पता ।

कण-कणमें है भरी हुई उस मोहनकी मधुरी सत्ता ।।

कमलोंका कोमल पराग विकसित गुलाबकी यह लाली ।

सनी हुई है उससे सारे विश्व-बागकी हरियाली ।।

मधुर हास्य उसका ही पाकर खिलती नित नव-नव कलियाँ ।

उसकी मंजु मत्तता पाकर भ्रमर कर रहे रंगरलियाँ ।।

पाकर सुस्वर कंठ उसीका विहग कूजते चारों ओर ।

देख उसीको मेघरूपमें हर्षित होते चातक मोर ॥

हार गूँथकर कहाँ जायगा उसे ढूँढ़ने तू माली ?

देख, इन्हीं सुमनों के अंदर उसकी मूरति मतवाली ।।

रूप-रंग, सौरभ-पर। गमें भरा उसीका प्यारा रूप ।

जिसके लिये इन्हें चुन-चुनकर हार गूँथता तू अपरूप ।।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरस्वती मां की आरती

सरस्वती मां(Saraswati Mata Aarti) को ज्ञान, संगीत, कला और...

गोकुल अष्टकं

गोकुल अष्टकं - Shri Gokul Ashtakamश्रीमद्गोकुलसर्वस्वं श्रीमद्गोकुलमंडनम् ।श्रीमद्गोकुलदृक्तारा श्रीमद्गोकुलजीवनम्...

अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम्

अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम्अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम् एक अत्यंत पवित्र...

लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम्

लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम्लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम् (Lakshmi Sharanagati Stotram) एक...
error: Content is protected !!