27.1 C
Gujarat
शनिवार, मार्च 7, 2026

चाहता जो परम सुख तू जाप कर हरिनाम का -Chaahata Jo Param Sukh Too Jaap Kar Harinaama ka

Post Date:

चाहता जो परम सुख तू जाप कर हरिनामका

Chaahata Jo Param Sukh Too Jaap Kar Harinaamaka

चाहता जो परम सुख तू, जाप कर हरिनामका ।

परम पावन, परम सुंदर, परम मंगलधामका ।।

लिया जिसने है कभी हरिनाम भय-भ्रम-भूलसे ।

तर गया, वह भी तुरत, बन्धन कटे जड़-मूलसे ||

हैं सभी पातक पुराने घास सूत्रेके समान ।

भस्म करनेको उन्हें हरिनाम है पावक महान ||

सूर्य उगते हो अँधेरा नाश होता है यथा ।

सभी अघ हैं नष्ट होते नामकी स्मृतिसे तथा ॥

जाप करते जो चतुर नर सावधानीसे सदा ।

वे न बँधते भूलकर यमपाश दारुणमें कदा ॥

बात करते, काम करते, बैठते-उठते समय ।

राह चलते नाम लेते विचरते हैं के अभय ॥

साथ मिलकर प्रेमसे हरिनाम करते गान जो ।

मुक्त होते मोहसे कर प्रेम-अमृत पान सो ॥

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरस्वती मां की आरती

सरस्वती मां(Saraswati Mata Aarti) को ज्ञान, संगीत, कला और...

गोकुल अष्टकं

गोकुल अष्टकं - Shri Gokul Ashtakamश्रीमद्गोकुलसर्वस्वं श्रीमद्गोकुलमंडनम् ।श्रीमद्गोकुलदृक्तारा श्रीमद्गोकुलजीवनम्...

अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम्

अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम्अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम् एक अत्यंत पवित्र...

लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम्

लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम्लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम् (Lakshmi Sharanagati Stotram) एक...
error: Content is protected !!