18.7 C
Gujarat
गुरूवार, दिसम्बर 25, 2025

राम जपु बावरे

Post Date:

राम जपु बावरे  Ram Japu Bawre

राग भैरव – तुलसीदास भजन  हिंदी लिरिक्स

 

राम जपु, राम जपु, राम जपु, बावरे ।

घोर भव-नीर- निधि नाम निज नाव रे ॥ १ ॥

अर्थ : अरे पागल ! राम जप, राम जप, राम जप । इस भयानक संसारुपी समुद्रसे पार उतरनेके लिये श्रीरामनाम ही अपनी नाव है । अर्थात् इस रामनामरुपी नावमें बैठकर मनुष्य जब चाहे तभी पार उतर सकता है, क्योंकि यह मनुष्यके अधिकारमें हैं ॥१॥

 

एक ही साधन सब रिद्धि सिद्धि साधि रे ।

ग्रसे कलिरोग जोग संजम समाधि रे ॥ २ ॥

अर्थ : इसी एक साधनके बलसे सब ऋद्धि – सिद्धियोंको साध ले, क्योंकि योग, संयम और समाधि आदि साधनोंको कलिकालरुपी रोगने ग्रस लिया है ॥२॥

भलो जो है, पोच जो है, दाहिनो जो बाम रे ।

राम-नाम ही सों अंत सबहीको काम रे ॥ ३ ॥

अर्थ : भला हो, बुरा हो, उलटा हो, सीधा हो, अन्तमें सबको एक रामनामसे ही काम पड़ेगा ॥३॥

जग नभ-बाटिका रही है फलि फूलि रे ।

धुवाँ कैसे धौरहर देखि तू न भूलि रे ॥ ४ ॥

अर्थ : यह जगत भ्रमसे आकाशमें फले – फूले दीखनेवाले बगीचेके समान सर्वथा मिथ्या है, धुएँके महलोंकी भाँति क्षण – क्षणमें दीखने और मिटनेवाले इन सांसरिक पदार्थोंको देखकर तू भूल मत ॥४॥

राम-नाम छाँड़ि जो भरोसो करें और रे ।

तुलसी परोसो त्यागि माँगे क्रूर कौर रे ॥ ५ ॥

अर्थ : जो रामनामको छोड़कर दूसरेका भरोसा करता है, हे तुलसीदास ! वह उस मूर्खके समान है, जो सामने परोसे हुए भोजनको छोड़कर एक – एक कौरके लिये कुत्तेकी तरह घर – घर माँगता फिरता है ॥५॥

राम राम रटु, राम राम रटु, राम राम जप

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोकुल अष्टकं

गोकुल अष्टकं - Shri Gokul Ashtakamश्रीमद्गोकुलसर्वस्वं श्रीमद्गोकुलमंडनम् ।श्रीमद्गोकुलदृक्तारा श्रीमद्गोकुलजीवनम्...

अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम्

अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम्अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम् एक अत्यंत पवित्र...

लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम्

लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम्लक्ष्मी शरणागति स्तोत्रम् (Lakshmi Sharanagati Stotram) एक...

विष्णु पादादि केशांत वर्णन स्तोत्रं

विष्णु पादादि केशांत वर्णन स्तोत्रंलक्ष्मीभर्तुर्भुजाग्रे कृतवसति सितं यस्य रूपं...
error: Content is protected !!